फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ayurveda Day celebrated with great enthusiasm in the district.

Udham Singh Nagar News: जिले में धूमधाम से मनाया गया आयुर्वेद दिवस

Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda Day celebrated with great enthusiasm in the district.
रुद्रपुर। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में आयुर्वेद दिवस पर योगाभ्यास, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण किया गया। योग में 40 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। स्वास्थ्य शिविर में 264 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन

बुधवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी ने सुबह योग शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम में पारंपरिक रूप से भगवान आयुर्वेद के जनक और देवताओं के चिकित्सक भगवान धनवंतरि की पूजा की गई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से औषधीय गुणों वाले 100 पौधे भी रोपे गए। स्वास्थ्य शिविर में लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की जानकारी दी गई। इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेदिक पद्धतियों की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई। यहां जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेश जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. विरेंद्र सिंह रौतला, डॉ. भावना जोशी, डॉ. मंजू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed