फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Automobile market picks up pace due to lower GST

Udham Singh Nagar News: जीएसटी कम से होने से ऑटो मोबाइल बाजार ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 16 Oct 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Automobile market picks up pace due to lower GST
काशीपुर। जीएसटी में कटौती के बाद नवरात्र से ऑटोमोबाइल बाजार ने रफ्तार पकड़ ली है। नवरात्र और करवाचौथ की बूस्टर डोज से कारोबारियों के चेहरे खिले हैं। नए वाहन खरीदने वालों की चाह और बाजार में कंपनियों की ओर से उतारे गए वाहनों के नए-नए माॅडल से ऑटो बाजार को दीपावली का त्योहारी सीजन से संजीवनी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

22 सितंबर से केंद्र सरकार की ओर से वाहनों के लिए निर्धारित किए गए जीएसटी के नए नियम के बाद ऑटो मोबाइल सेक्टर में नए वाहनों की बिक्री में उछाल देखा जा रहा है। कम सीसी वाली कारों और दोपहिया पर जीएसटी दरों में कटौती का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं उच्च मध्यम वर्गीय परिवारों को मिल रहा है।
विज्ञापन

महिंद्रा, मारूति, टाटा, हुंडई, हीरो, होंडा आदि कंपनियों ने गाड़ियों की कीमतें भी कम कर दी हैं। इससे नवरात्र और दशहरे पर ही ऑटो बाजार ने गति पकड़ ली थी। ऑटो बाजार में आए इस उछाल से वाहन व्यापारियों के चेहरे खिल गए। दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष के एक माह की तुलना में 20-30 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। 15 दिन से एक महीने तक की बुकिंग बताई जा रही है। अब ऑटो मोबाइल बाजार धनतेरस व दीपावली पर्व की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं शोरूम संचालक...

- रामनगर रोड स्थित मेहरोत्रा इंटरप्राइजेज शोरूम के स्वामी अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि पिछले साल नवरात्र से दीपावली तक 1100 दोपहिया वाहन बेचे थे। जीएसटी कम होने से इस बार 1500 वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है।
- महिंद्रा शोरूम प्रबंधक अजयपाल सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो एन, थार, एक्सयूवी 700, थ्री एक्सो सबसे अधिक बिक रही है। एक महीने की वेटिंग चल रही है। पिछले साल 80 वाहन बिके थे। इस बार अधिक वाहनों की बिक्री होने की संभावना है।

- आकांक्षा ऑटोमोबाइल शोरूम प्रबंधक भूषण रूहेला ने बताया कि पिछले साल दीपावली पर 70 कारों की बिक्री हुई थी। इस साल दीपावली पर 100 कारें बिकने की संभावना है। सबसे अधिक ऑल्टो और वैगनआर बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed