फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Auto lifters stole five bikes from different places in rudrapur

Rudrapur News: आटो लिफ्टरों ने अलग-अलग जगहों से पांच बाइकें चोरी की, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

Tue, 18 Feb 2025 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

रुद्रपुर शहर में आटो लिफ्टरों ने अलग-अलग जगहों से पांच बाइकें चोरी कर ली। पुलिस ने पांचों वाहन स्वामियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बाइकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Auto lifters stole five bikes from different places in rudrapur
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर में सक्रिय आटो लिफ्टर दोपहिया वाहन चोरी कर रहे हैं। आटो लिफ्टरों ने अलग-अलग जगहों से पांच बाइकें चोरी कर ली। पुलिस ने पांचों वाहन स्वामियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बाइकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किच्छा के रामेश्वरपुर निवासी कृष्ण लाल ने दी तहरीर में कहा है कि आठ फरवरी की सुबह उसने बाइक को राधा स्वामी सत्संग ब्यास, बगवाड़ा के अंदर खड़ा किया था। शाम को बाइक वहां पर नहीं थी। वहीं ट्रांजिट कैंप के फुलसुंगा काॅलोनी निवासी सोनू रवि रोबर्ट ने कहा है कि 11 फरवरी की दोपहर ढाई बजे उसने बाइक काॅलोनी के पार्क में खड़ा किया था। 12 फरवरी की सुबह बाइक वहां नहीं थी।

विज्ञापन

इधर, वार्ड 11 संजय नगर खेड़ा निवासी संजीव सरकार ने बताया कि वे नौ फरवरी की दोपहर गंगापुर रोड नियर विजय एन्क्लेव फुलसुंगा में गया। बाइक को पार्किंग में खड़ा कर वह अपने ऑफिस गया था। शाम को घर जाने के लिए पार्किंग पर पहुंचा तो बाइक वहां पर नहीं थी। वहीं विवेकनगर शिवनगर निवासी वीरपाल ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 24 जनवरी की रात उसने अपनी बाइक मकान के बरामदे में खड़ा किया था। 25 जनवरी की सुबह वहां बाइक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दक्ष चौराहा विग सिटी निवासी दीपक कुमार सिडकुल की एक कंपनी में एचआर असिस्टेंट हैं। उनकी कंपनी का कर्मचारी जोबिन टी जोस जेष्ठा कालोनी जनपद रोड़ फुलसुंगा में रहता है। नौ फरवरी की शाम जोबिन कंपनी की बाइक फ्लैट के नीचे खड़ा किया था। 10 फरवरी की सुबह वहां बाइक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed