फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Auto and tanker collision and seven people injured

ऑटो और टैंकर की टक्कर से सात लोग घायल

Wed, 23 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 23 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 लालपुर के पास ऑटो-टैंकर की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
रुद्रपुर से सवारियां लेकर ऑटो (यूके 06 टीए 3590) किच्छा आ रहा था। लालपुर पहुंचने पर वहां बन रही सड़क में पानी डाल रहे टैंकर संख्या (यूपी 32बी 9885) से ऑटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में सुरेश कुमार (38) पुत्र सुशील कुमार निवासी बिजोरिया बहेड़ी, गरेंद्र (38) पुत्र श्रीराम निवासी भुजिया शीशगड़, कमलेश (32) पत्नी डालचंद मादलपुर बरेली, मनीष (25) पुत्र महेश निवासी आलापुर बरेली, संजय (25) पुत्र रोशन लाल निवासी केशवपुर भूता बरेली, मीना दास (30) पत्नी आशीतदास निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर, सुशीला देवी (45) पत्नी सोहन लाल निवासी माधोपुर अमरिया पीलीभीत घायल हो गए। दुर्घटना में घायल सुशीला देवी के सर पर गंभीर चोट आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को आपात सेवा 108 से किच्छा अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुशीला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। ब्यूरो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed