{"_id":"589774e84f1c1bcf6de80a73","slug":"authorities-seized-congressman-unemployment-allowance-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने कांग्रेसियों से बेरोजगारी भत्ता कार्ड जब्त किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने कांग्रेसियों से बेरोजगारी भत्ता कार्ड जब्त किए
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रंपुरा में जॉब कार्ड बांटे की सूचना पर जांच को पहुंची उड़नदस्ता टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रंपुरा क्षेत्र में कांग्रेसियों की ओर से युवाओं को कांग्रेस द्वारा जारी बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर जाकर कार्ड जब्त कर लिये। इस दौरान कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की अधिकारियों के साथ नोक-झोंक भी हुई। भाजपाइयों ने अधिकारियों पर दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।
भाजपाइयों ने रविवार को प्रशासन को सूचना दी कि रंपुरा क्षेत्र में काली मंदिर के पास कुछ कांग्रेसी युवाओं को कांग्रेेस द्वारा जारी बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरित कर रहे हैं। सूचना पर एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम के एसएन तिवारी और राजेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने मौके से कुछ बेरोजगारी भत्ता कार्ड अपने कब्जे में लेने के साथ-साथ कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपाइयों की अधिकारियों के साथ नोक-झोंक हुई।
भाजपाइयों का आरोप था कि प्रशासन कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा है। निर्वाचन आयोग ने इन कार्ड वितरण पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कार्ड बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उड़नदस्ता टीम में शामिल अधिकारियों ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।