फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attention... left army job and became field officer, then cheated ex-servicemen

Udham Singh Nagar News: ध्यानार्थ... आर्मी की नौकरी छोड़ बना फील्ड ऑफिसर फिर पूर्व सैनिकों को ठगा

Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 23 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attention... left army job and became field officer, then cheated ex-servicemen

विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने साइबर अपराधों से जुड़े संदिग्ध म्यूल खातों की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पिथौरागढ़ में रहने वाला एक व्यक्ति आर्मी की हवलदार पद से नौकरी छोड़कर डीजीआर का फील्ड ऑफिसर बन गया। इसके बाद पूर्व सैनिकों से ठगी की। रुद्रपुर थाने में अभियुक्त के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस साइबर अपराधों से संबंधित संदिग्ध म्यूल बैंक खातों की जांच कर रही है। इसी क्रम में एसएसआई अनिल जोशी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचकर संदिग्ध खाते की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

इसमें एक खाता बलगरी बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी जितेन्द्र सिंह असवाल के नाम पर मिला। बैंक के उप प्रबंधक योगेश चंद्र भट्ट से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि बैंक रिकाॅर्ड के अनुसार संयुक्त खाता जितेंद्र और उसकी पत्नी लक्ष्मी कार्की के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 31002 रुपये होल्ड लगे हैं। इस बारे में पुलिस जितेंद्र के पास पहुंची और पूछताछ की। पता चला कि वर्ष 2013 में जितेंद्र 19 कुमाऊं रेजिमेंट में भर्ती हुआ था। वर्ष 2021 में मेडिकल कैटेगरी में घर आ गया। वर्ष 2022 में डीजीआर (भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास और पुनः रोजगार के लिए एक संगठन) में कार्य करने लगा।


-पूर्व सैनिकों को जॉब दिलाने की धोखाधड़ी
डीजीआर में एक साल काम करने के बाद काम छोड़ दिया था। डीजीआर में पूर्व सैनिक जॉब के लिए अपना बायोडेटा जमा करने आते थे। वहीं उनके मोबाइल नंबर व डिटेल रहती थी। वहां जॉब करने के लिए रुपये मांगते थे। तब उसने फील्ड ऑफिसर बनकर पूर्व सैनिकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। करीब आठ से 10 पूर्व सैनिकों से जॉब लगाने के नाम पर ढाई-तीन लाख रुपये ले लिए। सुरक्षा गार्ड की नौकरी देने के एवज में कई लोगों से 20 हजार लिए। रुपये लेने की पुष्टि होने के बाद जितेंद्र के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed