{"_id":"5a85d8ad4f1c1bcb268ba19c","slug":"attempts-to-occupy-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर मूर्ति रख कब्जे का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर मूर्ति रख कब्जे का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा के आजाद नगर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास की सरकारी भूमि पर कुछ महिलाओं ने भगवान की मूर्तियां रख दीं। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इसे सरकारी भूमि पर कब्जे का प्रयास बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतिक्रमण करने आई महिलाओं को समझाकर मौके से हटाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई है।
आजाद नगर गांव के प्राथमिक स्कूल के पास ही एक सरकारी भूखंड है। इस स्थान पर गांव के बच्चे वॉलीबाल और क्रिकेट खेलते हैं। बुधवार शाम इस भूखंड पर गांव के बंगाली समाज के कुछ लोगों ने भगवान शंकर की मूर्ति रख पूजा-अर्चना शुरू कर दी। वहां खेल रहे बच्चों ने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी।
बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध जताया और पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई मदन मोहन जोशी, एसआई जूली राणा और अशोक फर्त्याल ने पूजा-अर्चना कर रही महिलाओं से वार्ता की। पुलिस के समझाने पर महिलाएं मान गईं। हालांकि घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।