{"_id":"69ab31b89acaddbed4019abf","slug":"attempt-to-spoil-communal-atmosphere-in-rudrapur-heavy-stone-pelting-took-place-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-138073-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास, जमकर हुआ पथराव
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली की अगली रात शहर में अराजक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। ई रिक्शा चालक से कहासुनी के बाद दूसरे समुदाय और हिंदू पक्ष के बीच जमकर पथराव हुआ। जिसमें तीन महिलाओं समेत सात लोगों के सिर फूट गए। एक ही परिवार के तीन बच्चे पथराव में घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू कर दी है।
भूतबंगला इलाके में रहने वाले लोगों का आरोप है कि होली के अगले दिन वह मोहल्ले में डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। इसी बीच गुलजार नाम का एक व्यक्ति ई रिक्शा लेकर आया जो नशे की हालत में था। चालक ने होली कार्यक्रम मना रहे लोगों को धमकी दी और वहां से चला गया। इसके 10 मिनट बाद दूसरे समुदाय के 20-30 लोग एकत्र होकर आए और अजय नाम के युवक के सिर पर ईंट मार दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। आधे घंटे तक क्षेत्र में अराजकता का माहौल रहा। लोगों में अफरा तफरी मच गई। देर रात हुए पथराव में सात लोग जख्मी हो गए। सूचना पर कोतवाली व रंपुरा चौकी से पुलिस टीम पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पथराव करने वाले दोनों पक्षों के लोगों की पहचान की जा रही है।
हाथों में लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते दिखे लोग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दर्जनों लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नशे में धुत सिपाही पर जूते से पीटने का आरोप
हंगामे के बाद हिंदू पक्ष के दर्जनों लोग देर रात रंपुरा चौकी पहुंचे। एक महिला का आरोप है कि होली के दौरान एक सिपाही सादे कपड़ों में नशे में धुत था। शिकायत करने पर सिपाही ने उसके सिर पर जूता उतारकर लगातार कई वार किए। वर्दी पहने दूसरे सिपाही से उसे बचाया। उसका कहना है कि पुलिस ने न्याय दिलाने के बजाय जूता मारा। पुलिस ने इस आरोप की भी जांच शुरू कर दी है।
कहासुनी के बाद भूतबंगला में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। पूरे घटनाक्रम की हकीकत जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभियुक्तों पर जल्द प्राथमिकी की जाएगी। - प्रशांत कुमार, सीओ।