फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Atriya fair started

शान से निकला अटरिया माता का डोला, मेला शुरू 

Mon, 26 Mar 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Mon, 26 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Atriya fair started
रुद्रपुर में शोभा यात्रा के साथ अटरिया देवी का डोला ले जाते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : Amar Ujala

 रुद्रपुर में 21 दिनों तक चलने वाला प्राचीन अटरिया मेला रविवार से शुरू हो गया। रम्पुरा स्थित अटरिया मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ प्राचीन अटरिया मंदिर शक्तिपीठ में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई। शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शामिल झांकियों और कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। 

विज्ञापन


रम्पुरा स्थित प्राचीन अटरिया मंदिर में मंदिर की महंत माता पुष्पा देवी के नेतृत्व में मां अटरिया देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जयघोषों के बीच अटरिया देवी की प्रतिमा को सुसज्जित डोले में विराजमान किया गया। सुबह करीब 11 बजे बैंड बाजों के साथ रम्पुरा से डोला अटरिया मंदिर के लिए रवाना हुआ, जो कि किच्छा मार्ग, इंदिरा चौक, आवास विकास होता हुआ डोला अटरिया मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन


रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के डोले पर पुष्पवर्षा की। दोपहर करीब 1:30 बजे डोला अटरिया मंदिर पहुंचा। माता अटरिया की मूर्ति मंदिर स्थापित करते ही मेला शुरू हो गया। मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी दीपक कुकरेजा ने बताया कि विधायक राजकुमार ठुकराल की ओर से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंकज गौड़, सौरभ शर्मा, अमित शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, अंजुल त्यागी, सुनील आर्या, पुरुषोत्तम अरोरा, अरशद खान, हिमांशु गाबा, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, आशीष छाबड़ा, सौरभ चिलाना आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed