{"_id":"58a1ffdd4f1c1b564fd83c96","slug":"atm-card-changed-cheated-two-million-13-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख 13 हजार रुपए ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख 13 हजार रुपए ठगे
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम से रुपए निकालने में मदद करने के बहाने एक व्यक्ति ने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से दो लाख 13 हजार रुपए निकाल लिए। सोमवार को सुभाष नगर निवासी रेलवे से सेवानिवृत्त प्रवीन सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि बीती दो फरवरी को वह कुमाऊं प्लाजा के निकट स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गए थे।
उनके पीछे खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद करने की बात कह एटीएम से दस हजार रुपए निकाल कर एटीएम कार्ड के साथ उन्हें दे दिया। कुछ दिनों बाद जब उन्होंने बैंक से रुपए निकालने के लिए बैंक में दस हजार का चेक लगाया तो बैंक कर्मी ने बताया कि आपके खाते में मात्र 325 रुपए है। खाता चैक करने पर पता चला कि किसी ने विभिन्न शहरों के एटीएम से उनके खाते से 2 से 5 फरवरी तक 2 लाख 12 हजार 925 रुपए निकाल लिए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।