फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Atempt For Theft in SBI Shaktifarm

शक्तिफार्म एसबीआई की शाखा में चोरी का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Atempt For Theft in SBI Shaktifarm
शक्तिफार्म के एसबीआई में चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की को दिखाता बैंक कर्मी। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। चोरों ने पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरी का प्रयास किया। खिड़की का सरिया काटकर शाखा प्रबंधक के ऑफिस में घुसकर वहां रखी अलमारी को तोड़ने की कोशिश की, परंतु चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए। जिससे बड़ी वारदात होने से बच गयी। हालांकि चोरों ने बिजली का कनेक्शन और इंटरनेट के तार काट दिए जाने से बृहस्पतिवार को पूरे दिन बैंक में कामकाज ठप रहा। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बैंक खोलने पर कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। शाखा प्रबंधक के ऑफिस की खिड़की का सरिया और जाली टूटा हुआ था। ऑफिस में रखें एक बंद अलमारी को भी हथौड़े से तोड़ने का प्रयास किया गया था। शाखा प्रबंधक रवि बिष्ट ने बताया कि घटना बुधवार रात दो बजे बाद की प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

एक्सपर्ट के आने पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चोरों की संख्या का पता चल सकेगा। कहा कि चोरों द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी के तार काट दिए जाने से आज पूरे दिन कामकाज बाधित रहा। चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव ने स्मैकियों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने की आशंका व्यक्त की है। कहा कि बैंक व अन्य सरकारी संस्थानों में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed