{"_id":"60f070ba8ebc3ecadc765726","slug":"atal-school-inaugrated-bazpur-news-hld431299723","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री पांडेय ने किया दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री पांडेय ने किया दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को उदघाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर/केलाखेड़ा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बाजपुर के गांव गजरौला स्थित जीआईसी और केलाखेड़ा के जीआईसी में अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी जिसका लाभ जनता को मिलेगा। इन स्कूलों में जल्द ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
बृहस्पतिवार को गांव गजरौला स्थित जीआईसी में शिक्षा मंत्री ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को अब सीबीएसई की पढ़ाई के लिए सरकारी स्कूलों में ही सुविधा मिलेगी। अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरेला पर अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की। वहां अपर निदेशक रघुनाथ लाल आर्य, सीईओ रमेश चंद्र आर्य, डीईओ एके सिंह, बीईओ हवलदार प्रसाद, उपशिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट, प्रधानाचार्य एसएन सिंह, प्रधान हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, कश्मीर सिंह, ज्ञानो देवी आदि थे।
इधर केलाखेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षा मंत्री पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने पौधरोपण भी किया। संचालन रणवीर सिंह ने किया। वहां प्रधानाचार्य राम नारायण गुप्ता, जेपी पांडेय, महेंद्र कालरा, अजय शर्मा, ओम प्रकाश,राजीव कुमार,अजय डबास, प्रभुशरण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
गदरपुर में अटल उत्कृष्ट विद्यालय में चयनित जीआईसी का शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुभारंभ किया। अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज के शुभारंभ के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित किए गए हैं। शुभारंभ से पहले ही 260 बच्चों के प्रवेश हो चुके हैं। उन्होंने पौधरोपण कर सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं। सहकारी संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा ने पौधे उपलब्ध कराए। वहां नगर पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस, डीईओ अशोक कुमार, गुलाब सिंह सिरोही, उपखंड शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, राजेश गुंबर, राकेश भुड्डी, चंकित हुड़िया, सुभाष गुंबर आदि थे। (संवाद)
विधायक ने किया अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने बृहस्पतिवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन किया और हरियाली पर्व पर विद्यालय प्रांगण में पौधे भी रोपे। विधायक ने कहा कि विद्यालय में अब छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाई कर सकेंगे इससे शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा। इसके बाद विधायक ने विद्यालय प्रांगण में फलदार छायादार पौधे रोपे और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इससे पूर्व शिक्षकों ने विधायक को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहां खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप खंड शिक्षा अधिकारी आसाराम चौधरी, पीएल भारती, रजनीश पचौरी, ग्राम प्रधान कमरुद्दीन, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार, सर्वेश चौहान, नईम प्रधान आदि उपस्थित रहे।