{"_id":"57b8a5d14f1c1bc2066eb64c","slug":"at-a-meeting-of-the-gram-panchayat-quota-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे को लेकर ग्राम पंचायत की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे को लेकर ग्राम पंचायत की बैठक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो नानकमत्ता
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
नानकमत्ता में एडीओ से उलझता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान निरस्त करने को ग्राम सभा की खुली बैठक में हंगामा हो गया। प्रधान द्वारा बैठक में लड़ाई की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन बैठक बेनतीजा रही। दूसरी बार खुली बैठक स्थगित होने की सूचना से ग्रामीण भड़क उठे। एडीओ पंचायत तथा ग्राम विकास अधिकारी को पुलिस ने बमुश्किल बैठक से सुरक्षित निकाला।
शनिवार को ग्राम पंचायत भवन सुनखरी कला में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान के संबंध में खुली बैठक की गई। छह माह से निलंबित चल रही दुकान निरस्त कर नए आवंटन के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित होना था। प्रधान द्वारा बैठक में लड़ाई झगड़े की आशंका की सूचना पुलिस के जवान बैठक में मौजूद थे। बैठक को लेकर सुनखरी, पिछली सुनखरी, भीकमपुर, किशनुपर के सैकड़ों ग्रामीण बैठक में मौजूद थे।
अधिकतर ग्रामीण निलंबित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दयानंद जोशी की दुकान निरस्त कर नए आवंटन करने के पक्ष में थे। फिलहाल कोटा गढ़ीपट्टी स्थित कलावती के कोटे से अटैच चल रहा है। कोटा लेने वाले चार प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में लॉबिंग कर रहे थे। वहीं कुछ ग्रामीण निलंबित कोटा धारक के पक्ष में भी थे। जिसके चलते बैठक में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत सुखलाल सिंह राणा ने पक्ष विपक्ष के लिए अलग-अलग रजिस्टर में ग्रामीणों से हस्ताक्षर करने को कहा। निलंबित कोटा धारक द्वारा रजिस्टर में फर्जी दस्तखत करने तथा एक ही परिवार के कई लोगों द्वारा दस्तखत करने का आरोप लगाया। एडीओ पंचायत ने हंगामा बढ़ता देख बैठक निरस्त करने की घोषणा कर दी।
जिससे ग्रामीण भड़क उठे। एडीओ पंचायत से उनकी तीखी नोंक झोक भी हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस व पीएसी ने बमुश्किल लोगों को शांत करते हुए एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी डीडी जोशी को अपनी सुरक्षा में ले बैठक से बाहर निकाला। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने एसडीएम अनिल शुक्ला से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया।
एसडीएम ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक में हुए निर्णय पर ही कार्रवाई करने की बात कही। वहां प्रधान मुख्तयार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरनाम सिंह, गिरीश वर्मा, मंगत सिंह, दिल बहादुर बम, नरेंद्र सिंह राणा, रुची देवी, सरिता राणा, लक्ष्मी देवी, सविता देवी, निशा देवी आदि थे।
सुनखरी कला में कोटे को लेकर हुई ग्राम सभा की खुली बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मुख्तयार सिंह पर इंदिरा आवास के नाम पर दस हजार रुपये, पेंशन लगाने के नाम पर 2500 रुपये सुविधा शुल्क लेने के साथ ही सरकारी योजनाओं में मिल रही सुविधा पात्र लोगों की जगह अपात्र व अपने चहेतों को देने का आरोप लगाया। ब्यूरो