फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Assistant Professor in the case of the suicide report

असिस्टेंट प्रोफेसर की आत्महत्या का मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ पंतनगर (ऊधमसिंह नगर)। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डा.किरन यादव की आत्महत्या के मामले में उसके पिता सूर्यदेव यादव ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पंतनगर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पिता एसडी यादव ने कहा है कि वह मध्यम परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने कड़े परिश्रम के बाद अपनी बेटी किरन को पीएचडी तक की उच्च शिक्षा दिलाई थी। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दहेज के रूप में जरूरी सामान दिया था। किरन के ससुर वीरेंद्र कुमार यादव, सास ऊषा देवी, देवर अजीत और पति आकाश यादव उसे नौकरी करने से मना करते थे और दहेज की मांग करते रहते थे।
विज्ञापन

ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर किरन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हैदराबाद निवासी ससुर वीरेंद्र कुमार यादव, सास ऊषा देवी और पति आकाश यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा 3/4 और 304 बी क्रिमिनल एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद किरन का अंतिम संस्कार देर रात जयनगर में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed