फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Assam Rifles personnel killed in road accident

सड़क हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत

Tue, 03 Mar 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles personnel killed in road accident
यूपी के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार असम राइफल्स के जवान की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा भांजा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हेलमेट पहनने के बावजूद बाइक चालक को गंभीर चोट लगी।  
विज्ञापन

यूपी के ग्राम बंकावाला, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी अजय कुमार (30) पुत्र सुरेश सिंह असम राइफल्स में गुवाहाटी में तैनात था। वह होली के लिए 28 दिन की छुट्टी आया था। लालकुआं (नैनीताल) निवासी शुभम (17) पुत्र विनोद कुमार भी मामा अजय के यहां रहकर यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा था। बीते सोमवार दोपहर अजय और उसका भांजा शुभम बाइक से रिश्तेदारी में जसपुर आ रहे थे। ठाकुरद्वारा से निकलते ही यूपी क्षेत्र में रतुपुरा मोड़ पर सामने से आ रही एक निजी बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक अजय और शुभम घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि शुभम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैनिक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक अजय विवाहित था और उसकी छह माह की बच्ची भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed