फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Assam Rifles gifts three-wheeler scooter to ex-serviceman

Udham Singh Nagar News: असम राइफल्स ने पूर्व सैनिक को दी तिपहिया स्कूटी

Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Assam Rifles gifts three-wheeler scooter to ex-serviceman
खटीमा। असम राइफल्स ने अपने पूर्व सैनिकों के कल्याण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाते हुए ने अल्मोड़ा निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक राइफलमैन भगवंत सिंह को तिपहिया स्कूटी प्रदान की। भगवंत सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2020 में परिधीय धमनी रोग (पेरिफेरल आर्टरी डिजीज) के कारण अपने दोनों पैर खो दिए थे। असम राइफल्स के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेरा ने उनकी अपील पर विचार कर उन्हें विशेष रूप से डिजाइन की गई तिपहिया स्कूटी उपलब्ध कराई। शुक्रवार को असम राइफल्स के असिस्टेंट कमांडेंट सूदीप लामा ने पूर्व सैनिक को तिपहिया स्कूटी सौंपी। राइफलमैन भगवंत सिंह ने इस सहायता को एक अमूल्य उपहार बताया। वहां पर असम राइफल्स एक्स सर्विस मैन एसोसिएशन के अध्यक्ष नेत्र सिंह ज्याला, सचिव किशन अधिकारी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष पूरन महर, आनंद बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed