फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ashirwad schemes issue will be raised on central lavel

आशीर्वाद योजना का मामला केंद्रीय स्तर पर उठाया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ashirwad schemes issue will be raised on central  lavel
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करतीं सुप्रिया श्रीनेत। - फोटो : RUDRAPUR
सर्टिफिकेट कोर्स को कंपनियों में मान्यता न मिलना बेहद चिंता का विषय है। राज्य ही नहीं देश में मान्यता प्राप्त कोर्स शुरू होने चाहिए। यदि एक कंपनी में नौकरी नहीं मिली तो युवा दूसरी कंपनी में नौकरी पा सकें। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बेरोजगारी के संबंध में आयोजित संवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा अशोक लीलेंड कंपनी में आशीर्वाद योजना का मामला कांग्रेस केंद्रीय स्तर पर उठाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सुप्रिया ने अशोक लीलेंड से आशीर्वाद योजना के तहत डिप्लोमा कर स्थायी रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों से संवाद कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इस मामले को राष्ट्रीय नेताओं के समक्ष रखने के साथ ही प्रशासनिक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उत्पादन कम होने से यहां की कंपनियों में नौकरी नहीं मिलती हैं। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। नौकरी के लिए उपभोग और निवेश बहुत जरूरी है। नौकरी पाने के लिए हमें माहौल बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कौशल विकास के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिल पा रही है। इससे साफ है कि कौशल मंत्रालय का कोई फायदा नहीं है। सर्टिफिकेट कोर्स को कंपनियों में मान्यता नहीं मिलना बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सम्मान होना चाहिए लेकिन बात मुद्दों की होनी चाहिए। रोजगार के मुद्दों पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरीश पनेरु, हिमांशु गाबा, अरशद पाशा, वरुण कपूर, अनिल ईशपुजानी, मिक्की भगत सहित अनेक मौजूद रहे।
जीएसटी लागू होने से कंपनियों में लगा ताला
रुद्रपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जीएसटी लागू होने से कंपनियों में ताला लग गया है। बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में सुप्रिया ने कहा कि दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए सिडकुल की स्थापना की थी। उनका सपना था कि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में न जाना पड़े। लेकिन राज्य के युवाओं को ही सिडकुल की कंपनियों में नौकरी नहीं मिल पा रही है।

सरकार ने अपना हित साधने के लिए जीएसटी लागू किया लेकिन जीएसटी लागू होने से अधिकांश कंपनियों में ताला लग गया। गाजीपुर बॉर्डर पर कई दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ बोलने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। (संवाद)

रुद्रपुर में आयोजित बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में बोलतीं कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिय?

रुद्रपुर में आयोजित बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में बोलतीं कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिय?- फोटो : RUDRAPUR

ुद्रपुर में बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में युवा से संवाद करतीं सुप्रिया श्रीनेत।

ुद्रपुर में बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में युवा से संवाद करतीं सुप्रिया श्रीनेत।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवा।

रुद्रपुर में बेरोजगारी संवाद कार्यक्रम में मौजूद युवा।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed