फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ashirvad Yatra from 16 Aug

उत्तराखंड में 16 से 18 अगस्त तक निकलेगी भाजपा की आर्शीवाद यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ashirvad Yatra from 16 Aug
काशीपुर में भाजपा विस्तार प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल सं? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दो दिवसीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में पार्टी ने उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। 16 अगस्त से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और काबीना मंत्रियों के नेतृत्व में तीन दिन तक राज्य की जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कौशिक ने कहा कि विस्तारक प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के साथ बूथों की मजबूती पर चर्चा की गई है। कार्यकर्ताओं को बूथों पर पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है। आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर रामपुर तिराहे (मुजफ्फर नगर) से शुरू होगी। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे। यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, काबीना मंत्री बंशीधर भगत आदि करेंगे। 17 अगस्त को देहरादून से हरिद्वार तक काबीना मंत्री धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। 18 अगस्त को यह यात्रा ऊधमसिंहनगर में प्रवेश करेगी। यहां काबीना मंत्री यशपाल आर्य के नेतृत्व मे यात्रा रुद्रपुर पहुंचेगी। इस मौके पर राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed