फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ASHA workers on strike, how will vaccination

हड़ताल पर आशा कार्यकर्तियां, कैसे होगा टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers on strike, how will vaccination
ाजपुर सीएचसी में धरना देती आशाएं। - फोटो : BAZPUR
काशीपुर/बाजपुर। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में होने वाले टीकाकरण सहित विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में शहर की करीब 91 और ग्रामीण की 99 आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। यह सभी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं।
इस कारण कोविड-19 में होम क्वारंटीन लोगों को घर-घर जाकर देखने, आयरन-कैल्शियम का वितरण, सप्ताह में बच्चों का वजन देखने सहित प्रसव के लिए गर्भवतियों को अस्पताल लाने जैसे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महीने में हर बुधवार और शनिवार को अस्पताल में टीकाकरण होता है। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो गया था।
आशा स्नेहलता, संजूबाला, चित्रा, मंजू आदि ने टीकाकरण बंद करा दिया। इससे कई महिलाओं को मजबूरन लौटना पड़ा। आशाओं ने कहा कि वह अपने 11 सूत्री मांगो के पूरा होने पर ही वह हड़ताल खत्म करेंगी। उन्होंने सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इधर, बाजपुर में 11 सूत्री मांगों को लेकर आशाओं ने दूसरे दिन शनिवार को भी कार्य बहिष्कार कर सीएचसी में सांकेतिक धरना दिया। वहां पर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, पूनम, मैना यादव, राजेश्वरी, देवकी, गीता, नेहा, बीना, सिमरन कौर, शमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed