{"_id":"59a2ff194f1c1b56368b4594","slug":"ash-by-fire-in-metropolis-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रोपोलिस कॉलोनी में आग से राख हुआ फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रोपोलिस कॉलोनी में आग से राख हुआ फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी के फ्लैट में आग से जले सामान को दिखाता फ्लैट स्वामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कॉलोनी में एक फ्लैट में शनिवार देर रात आग लग गई। आग बुझाने की तमाम व्यवस्थाएं फेल होने की वजह से पूरा फ्लैट जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के वाहनों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग अन्य मकानों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
सिडकुल में पुरी टच कंपनी चलाने वाला रिवेशपुरी पुत्र योगराज पुरी का नैनीताल रोड स्थित मेट्रोपोलिस सिटी में फ्लैट है। शनिवार रात रिवेश अपने परिवार के साथ फ्लैट में सोए थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे रिवेश को धुआं नजर आया। उन्होंने देखा कि घर में रखे फ्रिज में आग लगी थी और कमरा धुएं से भर गया है। रिवेश ने परिवार के सभी सदस्यों को तत्काल बाहर निकला और कॉलोनी के सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। गार्ड जब कॉलोनी के मेंटिनस रुम की ओर गए तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन
जिससे उन्हें पानी छिड़काव के लिए पाइप आदि नहीं मिल सके। आग भड़कने पर दमकल विभाग को सूचना दीे गई। दमकल वाहन ने आधे घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पानी खत्म होने पर कॉलोनी के हाइड्रेंट से पानी लेना चाहा, लेकिन हाइड्रेंट में पानी नहीं मिला, जिससे दूसरे दमकल के वाहन को मौके पर बुलाया गया। उसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फ्लैट स्वामी रिवेश पुरी के अनुसार आग लगने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया जिससे उन्हें करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
20 सिलेंडर में से मात्र तीन काम के
रुद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी स्थित फ्लैट में लगी आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था, अगर कॉलोनी में अग्नि नियंत्रण के लिए रखे गए सिलेंडर ठीक होते। 14 सौ परिवारों वाली रिहाइशी कॉलोनी में आग की घटना से निपटने के लिए मात्र 20 सिलेंडरों की व्यवस्था है, लेकिन शनिवार रात जब कॉलोनी के फ्लैट में आग लगी तो पता चला 20 में से भी मात्र तीन सिलेंडर ही काम के हैं। इसके साथ ही सिलेंडर इस्तेमाल करने की जानकारी के अभाव में सुरक्षा कर्मियों ने उन तीन सिलेंडरों को भी फ्लैट में पहुंचने से पहले ही खोलकर बर्बाद कर दिया।
मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में बंद थी पानी की सप्लाई
मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रहने वाले परिवारों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व मेट्रोपोलिस प्रबंधन ने कॉलोनी के मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने की बात कही थी जिसका कॉलोनी वासियों ने विरोध किया जिसके चलते कॉलोनी के मेंटिनेंस विभाग ने पानी की सप्लाई ही बंद कर दी, जिससे दमकल वाहन को हाइड्रेंट से पानी नहीं मिल पाया। मेट्रोपोलिस सोसाइटी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि अब तक कॉलोनी के लोग एक रुपये वर्ग फुट के हिसाब से शुल्क देते थे जिसे कॉलोनी प्रबंधन बढ़ाकर डेढ़ रुपये कर रहा हैं। उसमें भी जीएसटी और सर्विस टैक्स अतिरिक्त था, जिसका विरोध करते हुए कॉलोनी वासियों ने डीएम डा. नीरज खैरवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है इसके साथ ही पंतनगर थाने में भी तहरीर दी गई है। मामले को लेकर जब मेट्रोपोलिस सिटी के मेंटेनेंस मैनेजर जसवीर चौहान के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उनका फोन नहीं लगा।