फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arya will solve basic problems by making an action plan: Arya

बुनियादी समस्याओं की कार्ययोजना बनाकर कराएंगे हल : आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Arya will solve basic problems by making an action plan: Arya
बाजपुर के गांव महेशपुरा में संबोधन करते कैबिनेट मंत्री आर्य। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर/सुल्तानपुरपट्टी। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क कर समस्याएं सुनीं। इस दौरान आर्य ने गांव महेशपुरा देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए दो लाख, चार हैंडपंप और ढाई सौ मीटर नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, गांव कनौरा में नमाज ए जनाजा के लिए चार लाख, शिव मंदिर की चहारदीवारी के लिए दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
विज्ञापन

शनिवार को महेशपुरा गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं की कार्ययोजना बनाकर हल किया जाएगा। ग्रामीणों ने इंडिया मार्का हैंड, बिजली पोल सहित अन्य कई समस्याओं को रखा। इस पर आर्य ने गांव में चार हैंडपंप और बिजली पोल लगाने के निर्देश दिए। वहां हरेंद्र सिंह लाडी, ब्लॉक प्रमुखपति राजकुुमार, प्रधान माया देवी, बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, डोली, राकेश गुप्ता, कुलविंदर सिंह किंदा, जिला पंचायत सदस्य मोनिका, लीलाधर सैनी, बाबूराम, वीरेंद्र बिष्ट, हरीश कांडपाल, भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन

आर्य ने गांव कनौरा और कनौरी में भी समस्याएं सुनीं, तहसीलदार जोगा सिंह को और बीडीओ हर सिंह मेहरा को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। आर्य ने गांव कनौरा में प्राथमिक विद्यालय में फर्श डलवाने, बिजली पोल, मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या के लिए नदी तक कच्चा नाला खुदान, मंदिर परिसर में शौचालय निर्माण, हैंडपंप लगाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां प्रधान आबिदा खातून, हाजी अमीर अहमद, कामरान खान, अफसर अली, परवेज आदि थे। इधर, आर्य ने सुल्तानपुरपट्टी के जगन्नाथपुर में ग्रामीणों की मांग पर कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण, ग्राम पिपलिया में मंदिर की चहारदीवारी निर्माण, ग्राम जगन्नाथपुर में 5-5 लाख की लागत से दो सड़क निर्माण कार्य, क्षेत्र पंचायत जगन्नाथपुर में स्वच्छ पानी के लिए 10 हैंडपंप लगाने, ग्राम जगन्नाथपुर में मजार से मो. शाकिर टेलर के घर तक विद्युत पोल लगवाने की घोषणा की।

वहां पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विकास शर्मा, बीडीसी समीर अहमद, जिला पंचायत सदस्य मोनिका, राजकुमार, अमरवीर शर्मा, अंकुर अग्रवाल, राजीव सैनी, शिव कुमार गुप्ता, गजेंद्र शर्मा, कमर आलम, नगमा शेख, इरशाद शेख आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed