फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arya met cabinet ministers merchant Rudrapur

काबीना मंत्री आर्य से मिले रुद्रपुर के व्यापारी

Thu, 06 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को तराई विकास संघ के अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में हल्द्वानी में राजस्व मंत्री यशपाल आर्य से मुलाकात की। व्यापारियों ने फ्लाईओवर की जगह बाईपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।  
विज्ञापन

शिष्ट मंडल ने काबीना मंत्री को बताया शहर में नैनीताल रोड पर दशकों से तमाम व्यापारी अपना कारोबार कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। शहर में फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। जिससे व्यापारियों की रोजीरोटी प्रभावित होगी, साथ ही शहर के गांधी पार्क का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि शहर में फ्लाईओवर का कोई औचित्य नहीं है। शिष्टमंडल ने पूर्व में प्रस्तावित बाईपास के निर्माण पर जोर दिया। व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मामले को लेकर दूरभाष पर डीएम से वार्ता की और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहां सुरेंद्र तनेजा, आशीष ग्रोवर, अमित अरोरा, इंद्रजीत सिंह, सोनू अनेजा, राजू भुसरी, मिंटू जौहरी, बलजीत सिंह, नरेंद्र चावला आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed