{"_id":"68f531a665ab630584065e66","slug":"arshdeep-and-khushdeep-top-the-rangoli-competition-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-133785-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में अर्शदीप और खुशदीप अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में अर्शदीप और खुशदीप अव्वल
Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में दीपावली महोत्सव पर गृहविज्ञान विभाग की ओर से रंगोली और चित्रकला विभाग की ओर से ऐपण एवं दिवाली सजावट सामग्री प्रतियोगिता हुई। रंगोली प्रतियोगिता में अर्शदीप कौर व खुशदीप कौर प्रथम, काजल व निशा परवीन द्वितीय, ईशा व स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। ऐपण में दिव्या प्रथम, शिवानी रावत द्वितीय, दीप्ति तृतीय स्थान पर रहीं। सजावटी सामान प्रतियोगिता में पूजा प्रथम, रीतिका द्वितीय एवं अक्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. रंजना, प्राची धौलाखंडी, डाॅ. वंदना सिंह रहीं। वहां पर प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पंत, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डाॅ. रमा अरोरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. गीता मेहरा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन