फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Arrested For Murder case in rudrapur

Udham Singh Nagar News: प्रकाश हत्याकांड में भाई और दो बहनें गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Aug 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Arrested For Murder case in rudrapur
रुद्रपुर प्रकाश हत्याकांड का खुलासा करती पुलिस, गिरफ्त में तीन हत्यारोपी। संवाद
रुद्रपुर। प्रीत विहार में विवाद के चलते हुए प्रकाश हत्याकांड में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन भाई और दो बहनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी और उसकी दो बहनों को गिरफ्तार किया है जबकि दो भाई फरार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि काजल चौहान निवासी नई बस्ती खानपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा था कि उसका सगा भाई प्रकाश चौहान बरादरी रोड प्रीत विहार में किराये के कमरे में रहता था। 11 अगस्त की शाम उसके भाई प्रकाश से संजीव, उसके भाई राजीव, प्रदीप की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद तीनों भाइयों ने अपनी काजल, सपना को बुला लिया। आरोपी उसके भाई को मोहल्ले के शनि मंदिर से खींचकर अपने घर में ले गये और कमरे में बंद कर भाई पर चाकू और तलवार से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने प्रकाश को बचाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो आरोपी घर से फरार हो गए। गंभीर हालत में उसके भाई को जिला अस्पताल ले जाया गया तो जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज किया था। शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी राजीव, उसकी बहन काजल और सपना को फाजलपुर महरौला से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की है। इस मामले में फरार संजीव और प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर गालीगलौज पर बिगड़ा था मामला
रुद्रपुर। शुक्रवार की रात मृतक प्रकाश अपने दोस्तों के साथ आरोपियों के घर के पास बैठा था और वे आपस में जोर-जोर से बातचीत के साथ ही गालीगलौज कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस पर राजीव ने प्रकाश को टोका था। एसपी सिटी ने बताया कि शोरगुल करने पर टोकने पर विवाद बढ़ा और मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर अभियुक्त प्रकाश को खींचकर अपने घर ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।

भाइयों को दिया साथ, कृत्य छिपाने का किया जुर्म
रुद्रपुर। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में जेल भेजी गई काजल और सपना ने पूरे झगड़े में भाइयों का साथ दिया था। यही नहीं बहनों ने न सिर्फ कृत्य छिपाने की कोशिश की बल्कि दरवाजा बंद कर दिया था। इस कारण प्रकाश को समय से इलाज नहीं मिल सका। अगर दरवाजा बंद नहीं किया गया होता तो प्रकाश की जान बचने की कुछ संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed