फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   arrested for GST theft case in jaspur

Udham Singh Nagar News: 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 23 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
arrested for GST theft case in jaspur
रुद्रपुर में शाहनवाज को कोर्ट ले जाती राज्य कर विभाग की टीम। स्रोत राज्य कर विभाग
रुद्रपुर। साढ़े सात महीने पहले जसपुर में पकड़ी गई 18 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में राज्य कर विभाग की एसआईटी ने मुख्य आरोपी और लकड़ी कारोबारी को जसपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से जीएसटी चोरी में इस्तेमाल सामान बरामद किया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुमाऊं में जीएसटी एक्ट के तहत यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग की एसआईटी ने चार मार्च को जसपुर के लकड़ी काबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रांसपोटर्स, अधिवक्ताओं और चाटर्ड अकाउंटेंट के दफ्तरों पर छापा मारा था। टीम ने 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। टीम ने पाया था कि फर्जी फर्मों के जरिए कारोबार कर जीएसटी चोरी की जा रही थी। टीम के हत्थे चढ़ने से पहले ही मुख्य आरोपी शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार गया था। इसके बाद टीम ने प्रशासन के सहयोग से उसके घर को सील कर दिया था।
विज्ञापन

15 मई को प्रशासन की मौजूदगी में उसका घर खोलकर विभिन्न फर्मों के बिल, ईवे बिल, बैंक पासबुक, चैकबुक, एटीएम कार्ड, मुहर, कांटा पर्चियां और मोबाइल फोन बरामद हुए थे। इसके अलावा कुछ फर्मों के बोर्ड भी मिले थे। टीम को कार्रवाई में दूसरी जगहों से मोबाइल फोन, लैपटाॅप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क, पैन डाईव, सीसीटीवी डाटा भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसटीएफ ने जसपुर में चल रहे इस रैकेट के मुख्य आरोपी शाहनवाज हुसैन को जसपुर से गिरफ्तार किया। जीएसटी एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
अपर आयुक्त कुमाऊं जोन राकेश वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में लिप्त टैक्स चोरी करने वाले अन्य व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। टीम में संयुक्त आयुक्त ठाकुर रणवीर सिंह, उपायुक्त रजनीश यशवस्थी, विनय कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त टीका राम चन्याल, राहुल कान्त आर्या, राज्य कर अधिकारी अनिल सिंह चौहान, नवीन काण्डपाल, मुकेश पांडे शामिल थे।


अकेले संचालित करता था 15 फर्म
रुद्रपुर। 18 करोड़ की जीएसटी चोरी का मुख्य आरोपी शाहनवाज लकड़ी कारोबारी है। वह फर्जी बिल बेचने के साथ ही खुद भी 15 फर्जी फर्में चलाता था। इन फर्मों में केवल कागजों में ही माल खरीदा बेचा जाता था। इसके जरिए शाहनवाज आईटीसी का लाभ लेता था। उसने फर्जी कारोबार का नेटवर्क खड़ा कर रखा था।

अब तक जमा हो चुके हैं दो करोड़
रुद्रपुर। जसपुर में पकड़ी गई जीएसटी चोरी में कई व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और अन्य लोग शामिल थे। राज्य कर विभाग ने छानबीन कर लोगों को नोटिस दिए थे। विभाग के अनुसार 30 से अधिक लोगों की लिप्तता की जानकारी होने के बाद नोटिस भेजे गए थे। जिनमें अब तक दो करोड़ रुपये टैक्स जमा हो चुका है।

शाहनवाज को भेजे गए थे तीन सम्मन
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग की एसआईटी की ओर से पकड़ी गई टैक्स चोरी में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आने के बाद शाहनवाज फरार हो गया था। विभाग की ओर से शाहनवाज को बयान दर्ज कराने के लिए दो सम्मन भेजे गए थे लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद उसे तीसरा सम्मन भेजा गया था लेकिन उसके नहीं आने पर टीम ने उसे जसपुर से धर दबोचा और कोर्ट में पेश किया।


व्यापारियों को बेचता था फर्जी बिल
रुद्रपुर। बेहद शातिर शाहनवाज फर्मों के फर्जी बिल तैयार करता था। इन बिलों को संबंधित व्यापारियों को बेचा करता था। फर्जी बिलों को लगाने से व्यापारियों को जीएसटी नहीं देनी पड़ती थी और फर्जी बिल की एवज में शाहनवाज मोटी रकम वसूलता था। इनमें शाहनवाज और उसके साथ लोग गरीब लोगों के पैन कार्ड बनवाते थे। उन पेन कार्ड के जरिए फर्जी फर्म और बैंक में खाते खुलवाते थे। सैकड़ों फर्जी फर्म बनाई गई थीं। इनमें से ज्यादातर गरीब और मजदूर किस्म के लोगों को उनके दस्तावेजों के इस्तेमाल की जानकारी तक नहीं थी। इस मामले में 15 से अधिक बैंकों के 300 खातों को सीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed