{"_id":"68264269689927f436010f8e","slug":"arrangements-for-treatment-of-burnt-patients-will-be-completed-soon-rudrapur-news-c-235-1-ksp1004-127049-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: झुलसे मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं जल्द होंगी पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: झुलसे मरीजों के इलाज की व्यवस्थाएं जल्द होंगी पूर्ण
विज्ञापन
काशीपुर। आग से 35 फीसदी झुलसे मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही इलाज मिल सकेगा। इसके लिए चार बेड के बने बर्न वार्ड की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। दरअसल एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में चार बेड का बर्न वार्ड बना हुआ है। इसमें एसी, पर्दे, पंखे आदि की व्यवस्था की गई है लेकिन बीते वर्षों में एसी खराब हो गए थे। इस कारण से आग में झुलसे मरीजों को अस्पताल से रेफर कर दिया जाता था।
यह समस्या लंबे समय से चल रही थी। बीती गर्मियों में तत्कालीन अस्पताल प्रशासन ने वार्ड में लगे एसी की मरम्मत कराई थी। वर्तमान अस्पताल प्रशासन ने वार्ड के एसी चैक किए तो एक खराब मिला। इसकी मरम्मत कराकर वार्ड में फिर से आग के झुलसे मरीजों को भर्ती किया जाने लगेगा। सिर्फ गंभीर मरीजों को ही हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।