फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Army defeated by young dumper, death

आर्मी के जवान को डंपर ने रौंदा, मौत

Tue, 17 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज Updated Tue, 17 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Army defeated by young dumper, death
नंधौर से खनन सामग्री लेकर आ रहे बेकाबू डंपर ने पुलिस चौकी के सामने बाइक को टक्कर मारते हुए बाइक सवार आर्मी के जवान को रौंद दिया इससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। डाक्टर ने गंभीर स्थिति को देख उसे अन्यंत्र रेफर कर दिया। आर्मी के जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

  सोमवार को करीब 3:15 बजे बंदरिया चौक पर पुलिस चौकी के सामने डंपर संख्या-एचआर38एच-2896 ने पीछे से बाइक संख्या-यूके04क्यू-3975 को टक्कर मार दी और बाइक सवार लक्षनपुर गौलापार हल्द्वानी निवासी आर्मी के जवान रविंद्र सिंह देउपा (20) पुत्र आनंद सिंह देउपा और उसके साथी गांव के ही दीपक बिष्ट (22) पुत्र लक्ष्मण बिष्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डाक्टर ने हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, मौके पर जमा भीड़ ने चालक की पिटाई भी कर दी। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह देउपा और पिता आनंद सिंह देउपा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

  सुरेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई रविंद्र आर्मी का जवान था। जम्मू के कारगिल में छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर होली त्योहार मनाने के लिए छुट्टी पर घर आया था। हादसा पुलिस चौकी के सामने होने से पुलिस ने तत्काल ही डंपर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा जा रहा है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed