फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aresting For Corruption in Sitarganj

बंदोबस्त का प्रभारी कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aresting For Corruption in Sitarganj
सितारगंज में विजीलेंस की हिरासत में रिश्वत लेने का आरोपी प्रभारी सर्वे कानूनगो अशरफ अली। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने बंदोबस्त के प्रभारी सर्वे कानूनगो को नौ हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। आरोप है कि दाखिल खारिज कराने के एवज में उन्होंने किसान से 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विजिलेंस एसपी प्रहलाद सिंह मीणा के अनुसार बिज्टी पटिया निवासी सुखदेव सिंह का कहना था कि उसने बंदोबस्त विभाग के प्रभारी सर्वे कानूनगो और लेखपाल अशरफ अली के समक्ष दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया था। सुखदेव ने आरोप लगाया कि उनसे रिपोर्ट लगाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 18 जुलाई को उन्होंने सर्वे कानूनगो को छह हजार रुपये दिए थे। नौ हजार की मांग फिर मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह ने कहा कि 21 जुलाई को प्रभारी सर्वे कानूनगो अशरफ अली पर भ्रष्टाचार को आरोप लगाते हुए 1064 एप पर शिकायत दर्ज कराई। 22 जुलाई को वह पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विजिलेंस ने बताया कि विजिलेंस निरीक्षक चंचल शर्मा से गोपनीय जांच कराई और पुष्टि होने पर ट्रैप टीम का गठन किया। शनिवार को ट्रैप टीम ने कब्रिस्तान गेट बरेली रोड थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी अशरफ अली को नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। वह मूल रूप से ग्राम ककरौआ, शहजादनगर तहसील सदर जिला रामपुर यूपी के रहने वाले हैं। अशरफ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसपी विजिलेंस ने बताया कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इसके लिए निरीक्षक हेमा गुणवंत को विवेचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
लेखपाल अशरफ अली सर्वे कानूनगो का चार्ज संभाल रहे थे। अधिकारिक रूप से अभी मुझे मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। -तुषार सैनी, एसडीएम, सितारगंज।

24 घंटे के भीतर टीम ने की कार्रवाई
सितारगंज। रिश्वत मांगने के आरोपी को पकड़ने में विजिलेंस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। इस पर एसपी विजिलेंस मीणा ने ट्रैप टीम को दस हजार के नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया है। टीम में निरीक्षक चंचल शर्मा, निरीक्षक हेम पांडे, एसआई बलवीर सिंह, एसआई कैलाश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed