{"_id":"63f50896f49016a2360bdbe1","slug":"arested-from-moradabad-rudrapur-news-c-8-1-60532-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ढाई लाख रुपये लूटने का आरोपी 22 साल बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ढाई लाख रुपये लूटने का आरोपी 22 साल बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार
Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
किच्छा। नगर के प्रमुख व्यवसायी विष्णु बंसल से ढाई लाख रुपये लूटने के आरोपी भातु गिरोह के सरगना जसवंत उर्फ बीससालिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 15,000 रुपये के इनामी जसवंत की गिरफ्तारी घटना के 22 साल बाद मुरादाबाद से हो सकी है। इस हिस्ट्रीशीटर पर कई नगरों में चोरी, लूट आदि के केस दर्ज हैं।
एएसपी क्राइम मनोज कुमार कत्याल ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया। बताया कि वर्ष 2001 में चार बदमाशों ने नगर निवासी विष्णु बंसल को चाकुओं से घायल कर ढाई लाख रुपये लूटे थे। इस आरोप में भातू गिरोह के राजेश उर्फ टेड़ा, अंगन सिंह, सतेंद्र पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन इस गिरोह के सरगना जसवंत उर्फ बीससालिया तब से फरार था। ये सभी आरोपी मुरादाबाद के निवासी थे।
कन्याल ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए जसवंत लगातार ठिकाने बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। जसवंत पर 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसआई सुनील सुतेड़ी की अगुवाई में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने सोमवार को मुरादाबाद के फकीरपुरा क्षेत्र से जसवंत को गिरफ्तार किया। जसवंत पर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में चार केस और इंदौर (मध्य प्रदेश) में दो केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।