फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aresh badminton final, sky and fascinated by the gold won

बैडमिंटन के फाइनल में आरेश, आकाश और मोहित ने गोल्ड जीता

Thu, 19 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Aresh badminton final, sky and fascinated by the gold won
बैडमिंटन विजेता प्रतिभागी को ट्राफी देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
द्रोण बैडमिंटन द्वारा आयोजित बोर्न फॉर बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अंडर 15, बालक वर्ग में आरेश, अंडर 17, बालक वर्ग में आकाश सरकार, पुरुष ओपन वर्ग में मोहित तिवारी व महिला ओपन वर्ग में श्रेया वत्स ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 46वीं बटालियन पीएसी के सेनानायक सुनील मीणा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

  गल्ला मंडी स्थित बैडमिंटन सभागार में चल रही राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंडर 15 बालक वर्ग में देहरादून के आरेश चैंपियन बने। फाइनल में आरेश ने सुमन्त मारवाह को हराया। अंडर 17 वर्ग में आकाश सरकार ने गोल्ड और आरेश ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ओपन मुकाबले में हल्द्वानी के मोहित तिवारी चैंपियन बने। मोहित ने कड़े संघर्ष में हरिद्वार के उमंग कौशिक को पराजित किया। ओपन महिला वर्ग में श्रेया वत्स ने अपर्णा दत्ता को हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन


अंडर 10 वर्ग, बालक डबल्स में वंश, गर्व साहनी की जोड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि कार्तिक व शिखर की जोड़ी को सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग डबल्स में आकाश, अमन की जोड़ी विजयी रही जबकि मोहित व भरत को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। ओपन डबल्स मुकाबले में मोहित तिवारी और विवेक की जोड़ी ने लोकेश राठौर व अमन नाम्बियाल को हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला ओपन में श्रेया वत्स व अपर्णा दत्ता की जोड़ी ने ईप्सा आहूजा व नूपुर मल्होत्रा को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून के आरेश और रुद्रपुर के आकाश सरकार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार को सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को 46वीं बटालियन पीएसी के सेनानायक सुनील मीणा ने पुरस्कृत किया। सेनानायक मीणा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बच्चों का खेलना जरुरी है। प्रतियोगिता का संचालन भूपेश दुम्का ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed