{"_id":"5dd43f4d8ebc3e548730ddca","slug":"appointment-of-women-medical-officer-in-government-hospital-sitarganj-news-hld364693445","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्साधिकारी की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में महिला चिकित्साधिकारी की नियुक्ति
विज्ञापन
बाजपुर में अस्पताल में छापेमारी करते प्रभारी सीएमओ डा. मलिक।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने टीम के साथ मंगलवार को क्षेत्र के तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। टीम को बिना रजिस्ट्रेशन के दो अस्पताल संचालित होते मिले।
प्रभारी सीएमओ ने दोनों संचालकों को बुधवार को रुद्रपुर सीएमओ दफ्तर पहुंचकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, तीसरे अस्पताल में एक आशा कार्यकर्ता मौजूद मिली, जिसकी जांच कराने की बात कही गई है।
सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने टीम के साथ मंगलवार को रामपुर रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल और हिंद अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान दोनों अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले जबकि स्टाफ अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ डॉ. मलिक ने बताया कि डॉ. नाजिया सिद्दीकी ने बीती चार नवंबर को शिकायती पत्र भेजकर मैक्स हॉस्पिटल के संचालक पर उनके अभिलेखों का दुरुपयोग कर अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाया था जबकि नाजिया सिद्दीकी अस्पताल में सेवाएं नहीं देती हैं।
वहीं, डीएम को जनसुनवाई दिवस पर गांव महेशपुरा निवासी इकरार ने मैक्स हॉस्पिटल पर पत्नी समशुलनिशा के इलाज में लापरवाही बरतने और हालत नाजुक होने पर अन्य अस्पताल में रेफर करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इधर, डॉ. मलिक ने बताया कि लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर एक आशा कार्यकर्ता मिली। इस मामले की जांच की जाएगी।
कोट
मैक्स हॉस्पिटल और हिंद अस्पताल के संचालक को बुधवार को सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. हरेंद्र मलिक, प्रभारी सीएमओ।
-----
इनसेट
जुर्माना जमा करने पर लैब और अस्पताल सीज मुक्त
बाजपुर। तहसीलदार जोगा सिंह, प्रभारी सीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना, प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने टीम के साथ बीते माह एक पैथोलॉजी और एक अस्पताल को सीज किया था।
डिप्टी सीएमओ डॉ. खन्ना ने बताया कि संस्कार क्लीनिक/अस्पताल और सिंह पैथोलॉजी संचालकों से बतौर जुर्माना पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से मंगलवार को जिला पंजीकरण प्राधिकरण में जमा कराई गई हैं। इस पर सिंह पैथोलॉजी और संस्कार अस्पताल को सीज मुक्त कर दिया गया। ब्यूरो