फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Appeal for restraint in gold purchases has mixed impact in the district

Udham Singh Nagar News: सोना खरीद में संयम की अपील का जिले में मिला-जुला असर

Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Appeal for restraint in gold purchases has mixed impact in the district
रुद्रपुर। इन दिनों बढ़ते सोना आयात और विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहे दबाव के बीच केंद्र सरकार की ओर से गैर-जरूरी सोना खरीद से बचने की अपील सर्राफा बाजारों में चर्चा का विषय बन है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार सामान्य है लेकिन निवेश के उद्देश्य से बड़ी खरीदारी करने वाले ग्राहक सतर्क नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज सहित आसपास के सर्राफा बाजारों में शादी और पारंपरिक जरूरतों से लोग खरीदारी कर रहे हैं हालांकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से आम ग्राहक भारी की बजाय कम वजन वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिछले एक साल में सोने के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है जिससे मांग पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी कमल काठे का कहना है कि बाजार में किसी तरह की घबराहट नहीं है। निवेशक फिलहाल रेट कम होने का इंतजार कर रहे है जबकि पारिवारिक जरूरतों के लिए खरीदारी सामान्य है। यदि लंबे समय तक ऐसी अपील जारी रहती हैं तो छोटे ज्वेलर्स की बिक्री प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं व्यापार मंडल का मानना है कि आर्थिक संतुलन जरूरी है लेकिन सोना समाज में परंपरा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा है। कारोबारियों ने सरकार से छोटे व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखने की मांग की है।

परंपरा और कारोबार दोनों जरूरी
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि केंद्र सरकार की अपील आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर की गई होगी लेकिन ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवार शादी और भविष्य की सुरक्षा के लिए सोना खरीदते हैं। ऐसे में सरकार को आर्थिक संतुलन के साथ छोटे सर्राफा कारोबारियों और स्थानीय बाजारों के हितों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed