{"_id":"576986be4f1c1b6f6fb48098","slug":"anulom-inverse-celebrating-with-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुलोम-विलोम के साथ मना योगा डे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुलोम-विलोम के साथ मना योगा डे
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
याोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गांव से लेकर शहर तक योगा की कई क्लासें चलीं। कपालभाति, अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे आसनों के साथ लोगों ने खुद को और पूरे भारत को निरोग बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रशासन की ओर से युवा भवन सभागार में खास इंतजाम किया गया था। प्रात: 9 से 10 बजे तक योग दिवस के कार्यक्रम में प्रभारी जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित जनपद के कई अधिकारियों ने योग किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रभारी डीएम ने कहा मनुष्य यदि नियमित रूप से योग करता है तो वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम में शांतिकुंज गायत्री परिवार के अनुज कुमार अग्रवाल, अशोक छावड़ा, अभिषेक श्रीवास्तव, सौरभ व चन्दन द्वारा शिविर में आये सभी लोगों को योग के टिप्स दिये।
विज्ञापन
उधर पुलिस लाइन में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी पंकज भट्ट समेत कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योग किया। वहीं जिला अस्पताल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने योगासनों का प्रस्तुतीकरण किया।