फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anti Narcotics Task Force caught interstate drug smuggler in kichha

Uttarakhand News: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दबोचा अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर, 323 ग्राम स्मैक बरामद

Wed, 18 Sep 2024 01:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और किच्छा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में किच्छा के दरऊ रोड से अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Anti Narcotics Task Force caught interstate drug smuggler in kichha
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त टीम ने किच्छा में स्मैक के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह स्मैक बेचने के लिए रुद्रपुर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।

मंगलवार की देर शाम सीओ एसटीएफ आरबी चमोला की अगुवाई की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने दरऊ रोड पर मोक्ष द्वार पुराना ईंट भट्ठा के सामने से बाइक सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसने अपना नाम हामीद रजा निवासी वीर सावरकर नगर, ढेला पीर थाना इज्जतनगर बरेली बताया।

विज्ञापन

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 323 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को बरेली से लेकर आया था। उसने पूछताछ में कुछ और तस्करों के नाम टीम को बताए। बताया कि वह दो वर्ष से बरेली के मीरगंज से स्मैक लाकर रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा में एजेंटों को सप्लाई कर रहा था। अपने फिक्स एजेंटों को सप्लाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर से हुई पूछताछ से मिली जानकारियों पर टीम काम कर रही है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। टीम में एएनटीएफ इंस्पेक्टर पावन स्वरूप, एसआई विपिन जोशी, विनोद जोशी, किच्छा थाने के एसआई दीवान सिंह बिष्ट शामिल रहे।

दो बार प्रधान रह चुका है अभियुक्त
संयुक्त टीम की गिरफ्त में आए हामीद रजा की उम्र 58 साल है। वह अपने परिवार से अलग रहता है। पूछताछ में उनसे बताया कि वह ग्राम वीर सावरकर नगर ग्राम पंचायत में 20 साल पहले दो बार प्रधान रह चुका है। तस्कर स्मैक की डिलीवरी देने के साथ-अपने साथ हार्ट की दवाइयां लेकर भी चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed