{"_id":"64e2520c9ce83055b60160f7","slug":"anshika-becomes-teej-queen-rudrapur-news-c-237-1-shld1013-242-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंशिका बनी तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंशिका बनी तीज क्वीन
Sun, 20 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
किच्छा में तीज महोत्सव का शुभारम्भ करती पूर्व बेहड़ व अन्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोजित तीज महोत्सव में अंशिका गोयल तीज क्वीन चुनी गईं। शनिवार रात अग्रसेन भवन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ पूर्वा बेहड़ ने किया। महिलाओं ने हरियाणवी, राजस्थानी, डांडिया सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में शैली फुटेला और पुष्पा मित्तल रहीं। संचालन महक गोयल ने किया। समिति की ओर से नगर की दुर्गा देवी, कौशल्या सिंघल समेत अन्य बुजुर्ग महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शीना चौधरी ने भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। वहां पर अग्रवाल समिति की अध्यक्षा दीपा गोयल, मोना सिंघल, लता कानोडिया, सुमन गर्ग, पूनम जिंदल, मनीषा जिंदल, शोभा गोयल, निधि मित्तल आदि थीं। इधर, दिशा पब्लिक स्कूल में भी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं ने मेहंदी लगाई और बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वहां पर प्रधानाचार्य अंजिता, प्रियंका मिश्रा, कुसुम सक्सेना, नेहा पुजारा, अर्चना सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, ज्योति अरोड़ा, बुशरा मलिक आदि रहे।
महिलाओं ने हाथों में रचाई मेंहदी
रुद्रपुर। रम्पुरा स्थित परमानंद आश्रम, चुन्नीलाल मंदिर में तीज महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई। वहां पर कार्यक्रम संयोजक और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, सरोज रानी, यादों देवी, विठोला देवी, मंजू जैन, पूनम गुप्ता, पूजा शर्मा, खुशबू शर्मा, कांति, रामा ठाकुर आदि थीं। संवाद
झुमका गिरा रे...पर थिरकीं महिलाएं
सितारगंज। अग्रवाल महिला समिति की ओर से आयोजित सावन तीज मेले में झुमका गिरा रे...गीत पर महिलाएं जमकर थिरकीं। सिमरन के सिर तीज क्वीन का ताज सजा। रविवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति की प्रदेश महामंत्री सरोज कंसल ने भगवान शिव व मां पार्वती के प्रसंग का वर्णन किया। मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता में महिलाओं के हाथों पर रची मेहंदी आकर्षण का केंद्र रही। तीज क्वीन प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम व प्रेक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहां उमा गुप्ता, आकांक्षा अग्रवाल, सीमा सिंघल, सीमा गोयल, पूनम जैन, मानसी, मोनिका, गरिमा जैन आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
रचना झुनझुनवाला को मिला प्रथम पुरस्कार
रुद्रपुर। अग्रवाल महिला समिति में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमारी तुलस्यान, कार्यक्रम अध्यक्ष बीना सिंगला और साधना अग्रवाल ने किया। नव विवाहित बेटियों को सम्मानित किया गया। लकी ड्रा का पहला पुरस्कार रचना झुनझुनवाला को मिला। वहां पर समिति अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, अग्रवाल सभा के सरपरस्त ताराचंद्र जैन, अध्यक्ष गौतम रूंगटा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, महिला समिति की महामंत्री प्रिया गर्ग, उषा श्यामपुरिया, उमा अग्रवाल, राधा अग्रवाल आदि थे।