फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Another FIR registered against Saurabh Agrawal in the fake arms license case.

Udham Singh Nagar News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में सौरभ अग्रवाल पर एक और प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Another FIR registered against Saurabh Agrawal in the fake arms license case.
काशीपुर। फर्जी लाइसेंस प्रकरण में जेल गए सौरभ अग्रवाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब ठाकुरद्वारा निवासी एक व्यक्ति ने उस पर दो शस्त्र लाइसेंस बनवाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर ठाकुरद्वारा थाने में सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि सौरभ ने कई अन्य लोगों से भी लाइसेंस के आधार पर शस्त्र खरीदवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की रकम ली थी। यूपी सहित अन्य राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन पर हथियार खरीदे जाने के मामले में एसटीएफ ने प्रारंभिक जांच के बाद काशीपुर कोतवाली में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एसटीएफ अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। काशीपुर के गिरीताल निवासी सौरभ अग्रवाल को इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी पीयूष कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि सौरभ ने खुद को शाहजहांपुर जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत बताया और वैध तरीके से लाइसेंसी पिस्टल का लाइसेंस बनवाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में उसने पीयूष और उसके भाई अमित चौहान से दस-दस लाख रुपये लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष के अनुसार कुछ समय बाद सौरभ ने उसे दो पिस्टल दिखाईं और बताया कि इन्हें सरकारी रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए दो-दो लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके बाद नवीनीकरण के नाम पर वह पिस्टल और चार लाख रुपये लेकर चला गया लेकिन वापस नहीं किए। पूछताछ करने पर सौरभ ने कथित तौर पर बताया कि दोनों पिस्टल फर्जी थीं। पीयूष का आरोप है कि सौरभ ने उसके 14 लाख रुपये भी वापस नहीं किए। इस मामले में ठाकुरद्वारा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौरभ ने कई और लोगों से लाखों की रकम ठगी है। इस मामले में साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। ठाकुरद्वारा पुलिस ने भी आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed