{"_id":"681fa8cdbfe0ecc8b20cb22a","slug":"another-accused-arrested-in-robbery-of-liquor-businessman-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109369-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शराब कारोबारी से हुई लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शराब कारोबारी से हुई लूट में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सितारगंज। लालकुआं के शराब कारोबारी को सोने के सिक्के बेचने के बहाने 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि चार अब भी फरार हैं। साथ ही, पुलिस ने अब तक लूट के कुल 34.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
शुक्रवार को पुलिस ने लूट में शामिल कैथुलिया, नानकमत्ता निवासी गुरमेज सिंह उर्फ बंटी को सितारगंज स्थित एक ढाबे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लूट के 4.5 लाख रुपये बरामद किए।
इससे पहले पुलिस ने गांव भूड़िया, खटीमा निवासी बलबीर सिंह और गांव रसोईयापुर, सितारगंज निवासी लखविंदर को गांव धानचौड़ा के आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा और कैथुलिया, नानकमत्ता निवासी सुखविंदर कौर को नानकमत्ता तिराहे के सामने हाईवे के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बता दें कि 27 मार्च को लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को रसोईयापुर, सितारगंज निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था।
रुपये लेकर घर पहुंचने के बाद बबली ने अपने साथी लखविंदर (लक्खा), सतनाम (पप्पू), महेंद्र (धर्मेंद्र), गुरमेज सिंह, बलवीर सिंह (वीरू), सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी (कृष्णा) के साथ मिलकर उससे मारपीट की और रुपये का बैग छीन कर फरार हो गई।
पुलिस ने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपियों से विवेचना में देशी भुड़िया, खटीमा निवासी बलबीर सिंह और इंदिरा कॉलोनी, नई मंडी (मुजफ्फरनगर) हाल निवासी सिसौना देशराज पंचाल का नाम सामने आया है।
सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस ने गुरमेज को सितारगंज स्थित ढाबे के पास से लूट के 4.5 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।