{"_id":"6931db877b6ee4aade0b9eea","slug":"another-accused-arrested-in-firing-case-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-135879-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Dec 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव हरिपुरा जबरान में नलकूप पानी के लिए दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बीते 26 नवंबर को गांव हरिपुरा जबरान में नलकूप पानी के लिए दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर एक पक्ष पर पिटाई और फायरिंग व दूसरे पक्ष ने पिटाई, धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार की रात कोतवाल नरेश चौहान ने टीम के साथ दबिश देकर नामजद आरोपी नानक सिंह निवासी ग्राम जबरान को उसके घर से गिरफ्तार लिया। आरोपी के पास एक बंदूक और खोखा बरामद किया है। एक आरोपी को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।