फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ankit believed he was responsible for divorce from his wife and killed him

अंकित को मानता था पत्नी से तलाक का जिम्मेदार, कर दी हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ankit believed he was responsible for divorce from his wife and killed him
काशीपुर एएसपी कार्यालय में पुलिस हिरासत में आरोपी दानिश। अमर उजाला - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। पुलिस ने अंकित हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार अंकित की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पूर्व मकान मालिक दानिश ने की थी। दानिश का मानना था कि अंकित के कारण ही उसका पत्नी से तलाक हुआ है। बदला लेने के लिए उसने अंकित को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी दानिश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने ढाई हजार और एएसपी ने डेढ़ हजार इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

19 दिसंबर की दोपहर कोतवाली पुलिस ने प्रिया मॉल के पीछे रेलवे बाउंड्री के पास एक युवक का शव बरामद किया था। चाकू से गला रेत कर और ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त न हो पाने पर कटोराताल चौकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तीसरे दिन मृतक की पहचान महेशपुरा निवासी अंकित (22) पुत्र प्रमोद के रूप में हुई।
विज्ञापन

खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ मनोज ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में अंकित का परिवार महेशपुरा में शबनम के मकान में किराए पर रहता है। छह माह पूर्व अंकित पड़ोस के ही दानिश का किराएदार था। दोनों परिवार काफी घुले मिले हुए थे। 10 फरवरी 2018 को दानिश की शादी सलमा से हुई। दानिश को अंकित पर पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था। दानिश ने बताया कि अंकित उसकी पत्नी की बदनामी करता था। उसने ससुरालियों को भी उसके खिलाफ भड़काया जिससे उसका तलाक हो गया। इसी विवाद में अंकित के परिजनों को दानिश का घर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस डाटा के आधार पर पुलिस की गिरफ्त में आए दानिश ने बताया कि 18 दिसंबर को वह अंकित को प्रिया मॉल के पीछे ले गया। वहां नशा करने के दौरान उसकी अंकित से हाथापाई हो गई। आवेश में उसने पास पड़ी ईट से अंकित के सिर पर दो प्रहार किए और एक ईंट उसकी भौंह पर मारी, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने चाकू से अंकित का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्यारोपी दानिश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी जैकेट और कपड़े आदि बरामद कर लिए हैं।
मृतक की शिनाख्त होने से ही खुल पाया केस
काशीपुर। कोतवाली में खाना बनाने वाला युवक अंकित हत्याकांड के खुलासे में मददगार बना। उसी ने अंकित की शिनाख्त की। यह पूरी तरह से एक ब्लाइंड केस था। मृतक की शिनाख्त कराए बगैर कातिल तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। तमाम कोशिशों के बाद हार मान चुकी पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थी। इसी दौरान खाना बनाने वाले नीरज ने एसएसआई के टेबल पर पड़ा अंकित का फोटो पहचान लिया। इसी से पुलिस को केस खोलने में मदद मिली।
नशा बेचने वालों और नशेड़ियों की सूची तैयार करेगी पुलिस
काशीपुर। खुलासे में जुटी पुलिस ने इंजेक्शन का नशा करने वाले कई लोगों से पूछताछ की। नशेड़ी शहर के कुछ मेडिकल स्टोरों से प्रतिबंधित इंजेक्शन खरीदते हैं। वहीं, इस धंधे में लिप्त कुछ लोग बाहर से इंजेक्शन लाकर बेच रहे हैं। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इंजेक्शनों का प्रयोग करने वाले और इंजेक्शन बेचने वालो की सूची तैयार कराई जा रही है। पुलिस ठोस कार्ययोजना तैयार कर नशे के खिलाफ अभियान चलाएगी।

खुलासे में शामिल टीम
कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, एसएसआई विनोद जोशी, एसएसआई सतीश कापड़ी, एसआई मदन बिष्ट, अमित शर्मा, आरएस बिष्ट, पंकज कुमार, जावेद मलिक, दीपक जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, राजू पुरी, महेंद्र डंगवाल, अनुज त्यागी, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र, हरिशंकर, सुनील, कैलाश, जरनैल, अमरीश, दलीप, शंकर टम्टा व विनोद जोशी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed