फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Animal Birth Center in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में जल्द शुरू होगा एबीसी सेंटर

Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Animal Birth Center in Kashipur
काशीपुर। नगरवासियों को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने नवनिर्मित एबीसी सेंटर को शुरू करने की कार्यवाही तेज कर दी है। निगम ने सेंटर में मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए टेंडर निकाल दिए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने लगभग चार साल पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) बनाने की तैयारी की थी। जिसके लिए निगम प्रशासन ने तीर्थ द्रोणसागर रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में भूमि चयनित कर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन से अनुमति मिलने के बाद निगम ने पशु चिकित्सालय की खाली भूमि पर लगभग 63 लाख की लागत से एबीसी सेंटर का निर्माण कराया है। जिसका निर्माण कार्य बीते वर्ष नवंबर-दिसंबर 2022 में पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब उसमें कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए ऑपरेशन थियेटर बनाने के साथ दो से तीन दिन तक कुत्ते को सेंटर में ऑप्रेशन के बाद रखने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा बधियाकरण में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों, दवा आदि के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया मोहल्लों से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए वाहन, उपकरण व कर्मचारियों की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही कुत्तों को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा एबीसी
काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया एबीसी सेंटर शुरू होने के बाद क्षेत्रों में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़ कर सेंटर में लाया जाएगा। यहां पर उनका डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ बधियाकरण करेगा। इस प्रक्रिया में जो भी खर्च आएगा उसमें आधा खर्च निगम और आधा पशु कल्याण बोर्ड वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed