फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anil, who lost his life in an avalanche, was cremated in a sad atmosphere

Udham Singh Nagar News: हिमस्खलन में जान गंवाने वाले अनिल का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Mon, 03 Mar 2025 06:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 03 Mar 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Anil, who lost his life in an avalanche, was cremated in a sad atmosphere
किच्छा। चमोली के माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आए अनिल का शव सोमवार की बरी गांव पहुंचा। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। उनका करुण क्रंदन सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में अनिल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की चिता को पिता ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

चमोली जनपद के माणा गांव में आए एवलांच में आठ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ग्राम बरी निवासी ईश्वरी प्रसाद का 21 वर्षीय पुत्र अनिल भी था। अनिल माणा में एक कंपनी के लिए कार्य कर रहा था। उसके होली पर घर आने पर उसके रिश्ते की बात होनी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जैसे ही एंबुलेंस अनिल के शव को लेकर गांव पहुंची तो वहां पर चित्कार मच गया। पिता ईश्वरी प्रसाद, मां बिमला, बहन नीतू और सुनील, निखिल व अजय भाईयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर में उसका अंतिम संस्कार हुआ। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, ओम प्रकाश, दुर्गा प्रसाद, पान सिंह, जगतपाल, जयपाल, रमेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed