{"_id":"5ef2132d8ebc3e42cc661a81","slug":"anil-batra-becomes-district-vice-president-of-provincial-business-board28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल बत्रा बने प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल बत्रा बने प्रांतीय व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष
विज्ञापन
खटीमा में प्रांतीय व्यापार मंडल के मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अनिल बत्रा का स्वागत करते व्यापार मंडल पदाधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के यहां पहुंचने पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में व्यापारी नेताओं ने उद्योग व्यापार मंडल को और मजबूत एवं संगठित करने पर चर्चा की। बैठक में आम सहमति से नगर पालिका के पूर्व सभासद अनिल बत्रा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। जिसका उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियाहेड रोड स्थित बंधन बैंकट हॉल में आयोजित बैठक में प्रांतीय व्यापार मंडल ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में कोविड-19 के दौरान व्यापारियों को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष घोषित होने पर बत्रा को मनोनयन पत्र सौंपा।
बैठक में प्रदेश महामंत्री गुलशन छाबड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अरोड़ा, महेश जोशी, जिलाध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष सतपाल गाबा, हंसराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सतीश गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन