फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry farmers create ruckus in Tehsil due to destruction of paddy saplings

Udham Singh Nagar News: धान की पौध नष्ट करने से नाराज किसानों का तहसील में हंगामा

Fri, 13 Mar 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers create ruckus in Tehsil due to destruction of paddy saplings
बाजपुर। क्षेत्र में धान की पौध की जुताई कर नष्ट करने से नाराज किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान किसानों की तहसीलदार से तकरार हो गई। किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है तहसीलदार किसानों से बात करने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन

बीती सात मार्च को तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने कृषि और राजस्व टीम के साथ गांव हरसान में एक बीघा ग्रीष्मकालीन धान की पौध को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कराया था। पौध नष्ट करने से नाराज भाकियू नेता विक्की रंधावा की अगवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय पहुंचा। किसानों ने तहसीलदार से मुलाकात करने की कोशिश की जिस पर उन्होंने एसडीएम कार्यालय में जाने की बात कही। किसान एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

वहां भी तहसीलदार किसानों से बातचीत करने से कतराते नजर आए जिस पर किसान भड़क उठे। किसानों ने तहसीलदार की गाड़ी के सामने हंगामा किया। गाड़ी से उतरे तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान से किसानों की तकरार हो गई। मामला बढ़ता देखकर तहसीलदार ने किसानों को समझा कर शांत कर दिया। किसानों ने सख्त लहजे में धान पौध नष्ट नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अनुमति के आधार पर ग्रीष्मकालीन धान लगाया जा सकता है तो फिर धान की पौध को नष्ट करना उचित नहीं है। वहां हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, प्रिंस ढिल्लो, प्रभशरण सिंह, संदीप विर्क, नवजोत सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजू आदि मौजूद रहे। इधर किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम डॉ. अमृत शर्मा से मिला।


अनुमति लेने वाले और शपथ पत्र देने वाले किसानों की धान पौध को नष्ट नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्या को सुना जाएगा। नियमानुसार ही कार्रवाई होगी। - डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed