फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry family members protested at the factory gate for four hours

Udham Singh Nagar News: गुस्साए परिजनों ने फैक्टरी गेट पर किया चार घंटे तक प्रदर्शन

Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Angry family members protested at the factory gate for four hours
काशीपुर। एक फैक्टरी के हेल्पर की बायलर के कन्वेयर पट्टे की चपेट में आकर मौत होने से गुस्साए परिजनों ने कारखाना गेट पर लगभग चार घंटे धरना देकर मुआवजा मांगा। बाद में प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच समझौता हुआ। इसके तहत मृतक के बेटे को नौकरी और मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के शेरकोट के गांव हरबला भभोटा निवासी पतराम सिंह (55) पुत्र गोपाल सिंह यहां बाजपुर रोड स्थित मंगल बाजार में किराए के मकान में परिवार के साथ रहकर एक फैक्टरी में हेल्पर का काम करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे से नाइट ड्यूटी पर आया था। यहां बायलर के कन्वेयर पट्टे के पास काम करने के दौरान उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब साथी लोगों ने देखा तो पतराम सिंह को बामुश्किल कन्वेयर पट्टे से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष अजय गौतम के साथ मिल गेट पर मुआवजे की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
आक्रोशित लोगों ने मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। दिनभर की जद्दोजहद के बाद शाम लगभग चार बजे मृतक के परिजनों और फैक्टरी प्रबंधन के बीच समझौता होने पर प्रदर्शन समाप्त हो गया।

मृतक के भाई स्वराज सिंह व शिव सिंह ने बताया कि प्रबंधन ने मुआवजा देने के साथ मृतक के 18 वर्षीय बेटे कपिल को नौकरी देने का भरोसा दिया है। वहां पर कपिल कुमार गौतम, सुभाष गौतम, लक्की गौतम, अमरजीत सिंह, दीपक हुड्डा, अनुज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed