{"_id":"69bee88d8a873a598d01ff0a","slug":"angry-consumers-created-ruckus-due-to-non-availability-of-cylinders-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-140614-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओें ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओें ने किया हंगामा
Sun, 22 Mar 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। घरेलू सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के गेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि बुकिंग कराने के बाद भी गैस नहीं मिल रहा है।
शनिवार को मंडी समिति परिसर गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए उपभोक्ता एकत्र हुए। आरोप है कि गैस बुकिंग 15 दिन पहले कराने वाले उपभोक्ताओं को भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, तीन दिन पहले गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए मारामारी हुई थी। इस पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने होम डिलवरी से ही सिलिंडर देने के निर्देश दिए थे लेकिन लोगों को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
उपभोक्ता पूजा, लवप्रीत, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, राजकुमार, गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके पास बुकिंग पर्ची थी। फिर भी कतार में लगना पड़ा और सिलिंडर नहीं मिला। नाराज उपभोक्ताओं ने सिलिंडर के साथ गैस एजेंसी गेट पर प्रदर्शन किया।