फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Anganwadi workers dismissed in case of embezzlement of 95 lakhs rudrapur Uttarakhand news

Rudrapur: 95 लाख के गबन मामले में तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, टेक होम राशन सहित कई फर्जीवाड़े के आरोप

Wed, 16 Nov 2022 04:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 16 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर टेक होम राशन प्राप्त राशि में वित्तीय अनियमितता, फर्जी फर्म व फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर अनियमितता करने का आरोप लगा था। वहीं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
Three Anganwadi workers dismissed in case of embezzlement of 95 lakhs rudrapur Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बाजपुर में सवा करोड़ रुपये के गबन के आरोप में जिले की तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। बाजपुर की छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर 95 लाख रुपये के गबन के आरोप में जांच बैठी थी।

विज्ञापन


बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी, नेता नगर और आदर्श नगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर टेक होम राशन प्राप्त राशि में वित्तीय अनियमितता, फर्जी फर्म व फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर अनियमितता करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन


आरोपों के आधार पर जांच समिति की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से टेक होम राशन के अभिलेख मांगे गए लेकिन तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अभिलेख चोरी होने का हवाला देते हुए सहयोग नहीं किया गया। जांच समिति ने सीडीओ विशाल मिश्रा को छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट सौंप दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर शिवनगर द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिमरन सैफी, सुल्तानपुर पट्टी की नाहिद सुल्तान और बाजपुर की परवीन जहां को बर्खास्त कर दिया गया है। सीडीओ ने बताया कि 95 लाख की रिकवरी के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है।

इसके अलावा सुचारु रूप से कार्य नहीं करने पर तीन अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सुल्तानपुर पट्टी के टांडा बंजारा की मेनका पंवार, नेतानगर सुल्तानपुर पट्टी की नगमा हाफिज और आदर्श नगर सुल्तानपुर पट्टी की लज्जा सैनी के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी गई है। इनके स्थान पर अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब केंद्रों के टीएचआर के रुपये का लेनदेन करेंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब बर्फ की आगोश में रहता है बदरीनाथ धाम, जानिए तब कौन करता है पूजा, कैसी होती हैं व्यवस्थाएं

जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की होगी जांच
मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आ रहा है। अब अभियान चलाकर जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही वित्तीय अनियमितता करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed