Rudrapur News: घर से जेवर और दस हजार रुपये लेकर किशोरी लापता, पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई
रुद्रपुर में एक किशोरी नकदी और सोने के जेवरात लेकर लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक किशोरी नकदी और सोने के जेवरात लेकर लापता हो गई। किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी कर जीवन यापन करता है। 18 अगस्त को वह रक्षाबंधन के लिए पीलीभीत गया था। उसका बेटा एक फैक्टरी में ड्यूटी पर गया था, जबकि 14 वर्षीय बेटी घर पर ही थी।
शाम में जब बेटा ड्यूटी से आया तो बेटी घर पर नहीं थी। आसपास पूछने पर पता चला कि बेटी शाम चार बजे कहीं चली गई थी। उन्होंने घर पहुंचकर काफी तलाश की लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। बताया कि बेटी घर से 10 हजार रुपये, सोने के कुंडल, मंगल सूत्र और पायल भी ले गई थी।
ये पढ़ें- Rudrapur: नर्स हत्याकांड की CBI जांच की मांग, सपा नेता बोले- कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल