फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi workers took out protest rally

Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली

Wed, 28 Feb 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers took out protest rally
सितारगंज में रैली निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
खटीमा/सितारगंज। पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सितारगंज में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। नगर पालिका से शुरू होकर शहर भर में निकली रैली एसडीएम कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन




आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, सेवानिवृत्ति पर दो लाख देने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन वृद्धि करने की मांग की अनदेखी की जा रही है जिस कारण उन्हें विवश होकर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। वहां चन्द्रावती, रूकमणि धामी, मीरा रस्तोगी, सुखदेव कौर, मनकिन्दर कौर, विनीता राणा, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, राजकुमारी आदि थीं। इधर, खटीमा ब्लॉक कार्यालय में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान पुष्पेंद्र कौर, सुनीता देवी, इंदू पलियाल, बलविंदर पोखरिया, इंदिरा पोखरिया, कमला बिष्ट, सुशील, कुसुम, दीपा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed