{"_id":"57ebc4ee4f1c1b9074573b31","slug":"anganwadi-worker-was-stuck-to-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर डटी रही आंगनबाड़ी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर डटी रही आंगनबाड़ी वर्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर बुधवार को भी हड़ताल पर डटी रहीं। जिलेभर में कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
रुद्रपुर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बुधवार को पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने धरनास्थल पर पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया। उन्होंने धरना स्थल से देहरादून अपर सचिव से मांगों के संदर्भ में दूरभाष पर बातचीत भी की और मांगों का समाधान कराने का आग्रह किया। बेहड़ ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगें केंद्र सरकार स्तर की हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समर्थन दिया। वहां अनीता मिश्रा, रंजीता अरोरा, अंजुम जायरा, शाहजहां, इंद्रा पोखरिया, कमला गोस्वामी आदि थी।
विज्ञापन
सितारगंज में कार्यकर्त्रियों ने रैली निकालकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्त्रियों ने केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ नारेबाजी की तो भाजपा नेता सौरभ बहुगुणा ने धरने को समर्थन देते हुए नारेबाजी पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी को नहीं, मुख्यमंत्री हरीश रावत को राज्य कर्मचारी घोषित करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हल्द्वानी में सांसद भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष मामला रखा जाएगा। वहां संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रावती, पारूल मैत्र, सुप्रिया, अनीमा माझी, मीरा, अनीता गुप्ता आदि थे।
बाजपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया। वहां इशरत जहां, बबीता, लता भट्ट, ममता, आबदा, रुखसाना, सुनीता आदि थी।
गदरपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां ने संगठन की जिलाध्यक्षा रंजीता अरोरा के नेतृत्व में धरना दिया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिल्पी अरोरा कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कार्यकर्त्रियों ने शिल्पी अरोरा को ज्ञापन सौंपा, जिस पर शिल्पी ने मांगों के संबंध में सीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जरनैल सिंह काली, और विधायक अरविंद पांडेय ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। वहां ब्लॉक अध्यक्षा गीता पपोला, राधा, आनंदी, गीता सक्सेना, आनंदी देवी, सुमन, भूपेंद्र कौर, सुनीता, बलजिंदर कौर, नीलम रानी, संगीता, पारुल आदि थे।