फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anand elected as president

ओमेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए आनंद सिंह नेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anand elected as president
संजय सिंह। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की साधारण सभा के बाद चार पदों सहित 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया। इसमें आनंद सिंह नेगी अध्यक्ष और अभिषेक कुमार सचिव चुने गए। एसोसिएशन के बायलॉज की वजह से हुई चुनावी प्रक्रिया में कई लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उपनिबंधक कार्यालय फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स में समिति की आम सभा आयोजित की गई। इसमें वैध घोषित किए गए 17 में से 11 सदस्यों की मौजूदगी रही। उपनिबंधक ने आम सभा की कार्यवाही की। इसके बाद सभी 11 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन

उपनिबंधक शिवानी पांडे ने बताया कि 12 पदों के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे लेकिन कार्यकारिणी सदस्य के लिए शनिवार को एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 12 पदों पर 12 नामांकन पत्र थे। इसमें आनंद नेगी अध्यक्ष, विनित शर्मा उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल सचिव और संजय सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा अजय अरोरा, अजयपाल सिंह, गुरमीत सिंह वाही, राकेश चौहान, संजय खेड़ा, बृजेश त्यागी और प्रीति अग्रवाल सदस्य चुने गए। बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल एक साल का होगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष लेखराज जदली, विजयभूषण गर्ग सहित सोसायटी वासियों ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी हैं।

विनीत शर्मा।

विनीत शर्मा।- फोटो : RUDRAPUR

अभिषेक कुमार।

अभिषेक कुमार।- फोटो : RUDRAPUR

आनंद सिंह नेगी।

आनंद सिंह नेगी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed